Breaking News

बारिश के लिये सामूहिक नमाज़ का आयोजन मुस्लिम भाई रविवार को सुबह करेंगे नमाज़ अदा

           बारिश के लिये सामूहिक नमाज़ का आयोजन          मुस्लिम भाई रविवार को सुबह करेंगे नमाज़ अदा

बीड।एस.एम.न्यूज़

मानसून के मौसम के चार महीनों में से साढ़े तीन महीने बीत चुके हैं और अभी तक ज़रूरत के हिसाब से बारिश नहीं हुई है। इसलिए नदियाँ, नाले, कुएँ, बोर सूख गए हैं। किसानों ने खेतों में खेती करके जो फसलें लगाई थीं, वे खत्म हो गई हैं। किसान पैसे की तंगी में है। लोगों और जानवरों के लिए पीने और इस्तेमाल के पानी की कमी है। हालात भयानक सूखे की कगार पर खड़े हुए है। इसी माहौल में, मजलिस-ए-उलमा बीड़ ने बारिश के लिए नमाज-ए-इस्तिस्का का आयोजन किया है। यह नमाज़ बालेपीर ईदगाह में रविवार, 13 सितंबर, 2026 को सुबह 08:30 बजे पढ़ी जाएगी। इससे पहले, सुबह 08:00 बजे उलमा-ए-दीन का बयान (लेक्चर) होगा। नमाज़-ए-इस्तिस्का के बाद, मुस्लिम भाई बारिश के लिए अल्लाह त्आला से मिलकर दुआ करेंगे। मजलिस-ए-उलमा बीड़ ने मुस्लिम भाइयों से अपील की है कि, वे रविवार, 13 सितंबर, 2026 को सुबह 08:00 बजे से पहले बड़ी संख्या में ईदगाह बालेपीर बीड़ में बयान, नमाज़ और दुआ के लिए आएं और बारिश के लिए दुआ मांगें और अल्लाह त्आला को राज़ी करें। सभी मुस्लिम भाई इस बात का ध्यान रखें, ऐसी अपील मजलिस-ए-उलमा बीड़ ने की है।

*नमाज़-ए-इस्तिस्का के लिए ईदगाह आते समय .....*

अल्लाह त्आला को बारिश के लिए राज़ी करने के लिए नमाज़-ए-इस्तिस्का के लिए ईदगाह आते समय, मुस्लिम भाई अपने मकान से ही *वज़ू* करके निकलें। निकलते समय, *जाय नमाज़ (मुसल्लाह)* याद से साथ मे लेले और अगर हो सके, तो ईदगाह *पैदल* आये।

👇👇👇👇👇

*S.K.P. Motor Driving School*
Nursery road, Beed.
___________________________________________

*सुचना*
शहराच्या मध्यवर्ती भागात गाळ्यांचे भाडे आणि अनामत रक्कम गाळेधारक अव्वाच्या सव्वा सांगत असल्याने लेखन कार्यालय सुरू करण्यास जमत नाहीये. याकरिता पूर्वीप्रमाणेच चालता-फिरता लेखन कार्य करत आहे.
म्हणून लिखाण कार्य करून घ्यायचे असल्यास माझ्या - *9021 02 3121* या भ्रमणध्वनी क्रमांकावरच संपर्क साधावा. - *एस.एम.युसूफ़*

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत