आ.मेटे साहब आप तो भी ख़ासबाग-मोमिनपुरा को जोड़नेवाला बिंदुसरा नदी पर पुल बनवाईये - एस.एम.युसूफ
बीड (संवाददाता) - नागरिकों की सहूलियत के लिए ख़ासबाग-मोमिनपुरा को जोड़नेवाला पुल बिंदुसरा नदी के उपर बनवाईये। ऐसी गुहार विधायक मेटे के लिए दिए पत्रक द्वारा पत्रकार एस.एम.युसूफ ने लगाई है।
पत्रक मे विस्तृत जानकारी देते हुए कहा है कि, मोमिनपुरा, मुहम्मदिया कॉलोनी, बीड मामला, ख़ासबाग, शहिंशाह नगर, गणेश नगर, आसेफ नगर, विद्यानगर (पूर्व-पश्चिम), शिवाजीनगर, मित्र नगर, दत्तनगर, त्रिमूर्ति कॉलोनी, राजुरी वेस, धांडे गल्ली, तेरवी लाइन, अज़ीज़पुरा, खंदक, कागज़ी दरवाज़ा, हत्तीखाना समेत फल और अडत बाजार, जिला अस्पताल, सब्जी मंडी, ख़ासबाग देवी मंदिर, भगवान बाबा प्रतिष्ठान, महानुभव मंदिर, तकिया मस्जिद कब्रिस्तान, जमाअत-ए-महेदवीया दर्गाह दायरा कब्रिस्तान, और दायारा कब्रिस्तान के लिए आने-जाने के लिए कोई पुल नहीं है। इस कारण यहां पुल बनाने की मांग वर्षों से चली आ रही है। लेकिन अब तक, समय-समय पर चुने गए प्रत्येक स्थानीय विधायक और नगराध्यक्ष ने इस मांग को अनदेखा किया है। साथ ही नदी में चार सीमेंट पाइप डालकर उस पर नदी का रोड़ा और मामूली मुरूम डालकर लोगों का जैसे क्रूर मज़ाक बनाने के लिए कच्चा पुल बनाया जाता है। जब बारिश होती है, तो नदी मे आयी बाढ़ कच्चे पुल को बहा ले जाती है। इस साल, यहाँ के कच्चे पुल को जून में बारिश की शुरुआत से लेकर आजतक एक या दो बार नहीं बल्कि चार बार यह कच्चा पुल बाढ़ बहा ले गयी है। जब नदी में पानी का प्रवाह थोड़ा कम हो जाता है, तो नागरिक अपने जोखिम पर नदी से होकर आते-जाते हैं। लेकिन इसका स्थानीय विधायक और नगराध्यक्ष को कोई लेना-देना दिखाई नही देता। इसलिए अब मेटे साहब आपने जैसे बार्शी रोड पर बिन्दुसरा नदी पर पुल का निर्माण किया उसी तरह अब ख़ासबाग-मोमिनपुरा को जोडनेवाला पुल बिंदुसरा नदी पर ख़ासबाग देवी मंदिर चौक से लेकर जिला परिषद उर्दू स्कूल, ढ़गे कॉलोनी बाईपास तक जनता के लिए बनवाईए। ऐसी गुहार विधायक मेटे के लिए दिए गए पत्र में पत्रकार एस.एम.युसूफ ने लगाई है।
एस.एम.युसूफ
पत्रकार, बीड।
संपर्क - 9021 02 3121
कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत
टिप्पणी पोस्ट करा