Breaking News

वोटिंग बूथ पर इस जख्मी शेर की कमी खलेगी जख्मी होकर भी क्या यह शेर विरोधियों पर भारी पड़ेगा

वोटिंग बूथ पर इस जख्मी शेर की कमी खलेगी

जख्मी होकर भी क्या यह शेर विरोधियों पर भारी पड़ेगा

बीड़ (एस.एम.न्युज़) - चुनाव प्रचार के दौरान मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट होने पर बीड़ नगर पालिका के पूर्व उपनगर अध्यक्ष गट नेता सैयद फारूक अली पटेल जख़्मी हो गए। उनके पैर में फ्रैक्चर होने से प्लास्टर लगवाना पड़ा और जल्द ही ऑपरेशन करवाना है। इसलिए इस बार कुछ एक सभाओं को छोड़कर उन्हें चुनाव अभियान से ना चाहते हुए भी दूर रहना पड़ रहा है। चुनाव अभियान से लेकर मतदान के दिन तक पैर को भंवरा बांधे हुए पटेल सुबह 7:00 से लेकर देर रात तक घूमा करते थे। मतदान का जायजा लेने हर बूथ पर फिरा करते थे। वह हर एक के सुख-दुःख में शामिल होते हैं। इसीलिए अब तक पांच मर्तबा नगरसेवक चुने गए। एक पार्षद होते हुए भी उनकी पहचान न सिर्फ़ बीड़ शहर बल्कि ज़िले भर से लेकर राज्य भर के नेताओं में है। इसीलिए वह एक कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते हैं। लेकिन इस बार नगर पालिका चुनाव के दौरान उनका एक्सीडेंट होने से ना तो उन्हें शहर भर में यहां तक की खुद के चुनावी प्रभाग में प्रचार अभियान में भाग लेना नहीं जम रहा है। ऐसी सूरत में उनके साथी चुनाव अभियान के मोर्चे पर डटे हुए हैं। साथ ही उनके जख्मी होने से जनता ने उनका चुनाव अपने हाथ में लिया है। लेकीन आने वाली 2 दिसंबर 2025 को वोटिंग बूथ पर इस जख्मी शेर की कमी निश्चित रूप से खलेगी। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा की, जख़्मी होकर भी क्या यह शेर विरोधियों पर भारी पड़ेगा। यह आने वाले 3 दिसंबर 2025 को ही दिखेगा।
===========================
*एस.एम.न्युज़ च्या सेवा*
१) *कार्यालयीन निवेदन व बातमी* योग्य दरात लिहून मिळेल.
२) विविध वृत्तपत्रात देण्यासाठी *जाहिरात, जाहीर प्रगटन, नावात बदल* च्या जाहिराती स्वीकारल्या जातील.
३) एस.एम.न्युज़ वेबपोर्टल आणि युट्युब चॅनेलसाठी *जाहिराती* स्वीकारल्या जातील.
४) *लेखकांनी* लिहिलेल्या *पुस्तकांचे* प्रकाशन पूर्व *करेक्शन* करून दिले जाईल.

*एस.एम.युसूफ़* (मुक्तपत्रकार)
आसेफ़नगर, बीड.
संपर्क - *9021 02 3121*
*लिखाण काम स्विकारण्याचे वेळापत्रक*
दर शुक्रवारी - सकाळी १०:०० ते रात्री १०:०० पर्यंत
शनिवार ते गुरुवार - सकाळी ०८:०० ते १०:०० व रात्री १०:०० ते ११:०० पर्यंत
*कृपया बदललेल्या वेळापत्रकाची नोंद घ्यावी*

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत