Breaking News

दूर होगी महेदवीया दायरा कब्रस्तान की बदहाली! मरकज़ ए अंजुमन ए महेदवीया-एल.एम.एम. ग्रुप ग्लोबल संगठन आगे आये


बीड (एस.एम.न्युज़) - शहर के मोमीनपुरा क्षेत्र में जमाअ्त-ए-महेदवीया  दायरा कब्रस्तान की दुर्दशा को दुर करने के लिए मरकज़ ए अंजुमन ए महेदवीया और एल.एम.एम. ग्रुप ग्लोबल संगठन आगे आए है, ऐसा जमाअ्त ए महेदवीया दायरा कब्रस्तान कमेटी बीड़ के सचिव, एल.एम.एम. ग्रुप ग्लोबल संघठन के बीड जिलाध्यक्ष और एस.एम. न्युज़ के प्रधान संपादक एस.एम.युसूफ. ने कहा है।
         महेदवीया दायरा कब्रस्तान की दोनों ध्वस्त दीवारों का निर्माण कराना, बीड नगर परिषद द्वारा बुझाये गए कब्रस्तान के कुएं का पुनर्वास कराना, कब्रस्तान में रोशनी के लिए बिजली आपूर्ति लाइन का कनेक्शन लेना। इन सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एल.एम.एम.  ग्रुप ग्लोबल संघठन के संस्थापक अध्यक्ष सय्यद अली दिलावर फ़र्रुख़ ने हैदराबाद में मरकज़ ए अंजुमन ए महेदवीया के अध्यक्ष पीर ओ मुर्शीद सय्यद महेमूद शहाबुद्दीन काशिफ मियांँ क़िबला के साथ एस.एम.युसूफ़ से शिष्टाचार भेंट करवाई। इस भेट के दौरान महेदवीया दायरा कब्रस्तान की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई और यह निर्णय लिया गया कि, मरकज़ ए अंजुमन ए महेदवीया और एल.एम.एम. ग्रुप ग्लोबल संघठन  जमाअ्त-ए-महेदवीया दायरा कब्रस्तान कमेटी, बीड के साथ मिलकर महेदवीया दायरा बीड के पीर ओ मुर्शीद हज़रत रौशन मियाँ क़िबला के मार्गदर्शन में और ट्रस्टी पीर ओ मुर्शीद हज़रत नुसरत तनवीर मियांँ के नेतृत्व में करेंगे। इससे महेदवीया दायरा कब्रस्तान की बदहाली जल्द ही दूर होगी। ऐसा एस.एम.युसूफ़ ने कहा है।

समाचार और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें -
एस.एम.युसूफ़
प्रधान संपादक - एस.एम.न्युज़
आसेफ़नगर, बीड.
मो  - 9021 02 3121

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत